40 की उम्र के बाद क्यों हो जाते हैं महिलाओं के एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर?

by Mahima
affair

हम अक्सर सुनते हैं एक्सट्रा मेरिटियल अफेयर के बारे में। अधिकतर मामलों में लोग पुरुषों को ही दोषी मानते हैं। समाज में ऐसी अवधारणा बन गई है कि एकस्ट्रा मेरिटियल अफेयर महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष जिम्मेदार होते हैं। जबकि यह सच नहीं है। आजकल जिस तरह महिलाएं और पुरुष हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। ठीक उसी तरह एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर करने के मामले में भी महिलाएं आज किसी से पीछे नहीं है। हैरानी के बात यह है कि यह अफेयर लड़कियां नहीं महिलाएं ज्यादा करती हैं। यानि कि इस तरह के मामले 40 साल की उम्र से अधिक की महिलाओं में अधिक देखे जाते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि एक रिसर्च का कहना है।

इसे भी पढ़ें: अपने पार्टनर को किस करने के हैं अनेकों फायदे

महिलाओं के अफेयर करने का कारण

टीनेज हो या फिर उम्र के शुरुआती दौर 30 से 35 वर्ष में हर कोई अपने अपने कामों में व्यस्त रहता है और उसके पास बोर होने का समय नहीं होता है। लेकिन 40 साल के बाद एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस उम्र में बच्चे बड़े हो जाते हैं और वह अपनी पढ़ाई और करियर में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि मां के साथ बैठने और बात करने के लिए वक्त ही नहीं होता है। वैसे भी आजकल के बच्चे फोन में इतना डूबे रहते हैं कि वह अपने में ही सीमित हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन डेटिंग करने वाले लोग अक्सर करते हैं यह गलतियां

वहीं, पति भी बिजनेस, जॉब और बच्चों की जिम्मेदारियों के तले इतना दब जाता है कि वह पहले जैसा रोमांटिक नहीं रह पाता है। ऐसे में समझने वाली बात यह है कि हर कोई किसी न किसी तरह से व्यस्त हो जाता है लेकिन महिलाएं घर में बैठी बैठी इतना बोर हो जाती हैं कि उन्हें भी किसी से बात करने का मन करता है। जब व्यक्ति को घर में खुशी नहीं मिलती तो जाहिर सी बात है कि वह बाहर उसे तलाशेगा ही।

इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में झगड़े को खत्म करने के लिए अपनाए यह तरीके, बढ़ेगा प्यार