ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

by Darshana Bhawsar
Eleventh week pregnancy

ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन  में शिशु का विकास थोडा और अधिक होने लगता है। इस दौरान शिशु का आकार उसकी लम्बाई और उसका वजन बढ़ता है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का पेट भी बढ़ता है। इसके साथ ही कई अन्य परिवर्तन भी महिलाओं के शरीर में आते हैं जिन्हें हम यहाँ देखेंगे।  गर्भवती महिला और शिशु के लिए हर दिन बहुत महत्वपूर्ण होता जाता है और उतना ही अधिक ध्यान रखना होता है। हम यहाँ जानेंगे कि ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन कौन कौन से होते है।

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसे होता है गर्भावस्था के दूसरे महीने में शिशु का विकास

ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन:

शिशु का आकार:

ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में सबसे अहम् है शिशु का आकार। इस दौरान शिशु का माप 4.1 सेंटीमीटर हो जाता है। और शिशु का आकार अंजीर के बराबर हो जाता है। शिशु की नसें एवं साथ ही शिशु की धमनियाँ विकसित होने लगती हैं। इस दौरान शिशु की त्वचा पतली होती है जिसके अन्दर कई प्रकार के शिशु के अंग दिखाई देते हैं। जैसे शिशु की आँख, नाक, कान, नसें, मांसपेशियाँ इत्यादि। शिशु का मुँह भी पूर्ण रूप से विकसित हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सात सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

इस दौरान जब गर्भवती महिला खांसती है तो उन्हें पेशाब अचानक छूट जाती है जिसके कारण महिलाओं को कई बार परेशानी होती है। लेकिन इस पर उनका नियंत्रण नहीं होता। यह अचानक से पेट पर प्रेशर आने के कारण होता है। यह बदलाब स्वाभविक है।

स्तन में संवेदनशीलता:

ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में सबसे बड़ा परिवर्तन है जिसमें स्तन में संवेदनशीलता होती है। स्तन में सूजन, निप्पल में दर्द होना इस तरह की परेशानी होती है। लेकिन यह भी एक ऐसा परिवर्तन है जिसे गर्भवती को सहन करना होता है क्योंकि यह परिवर्तन रोक पाना नामुमकिन है।

इसे भी पढ़ें: छः सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

शरीर पर लाल दाने होना:

कभी कभी गर्भवस्था के दौरान गर्भवती के शरीर पर लाल दाने भी दिखाई देते हैं जो समय के साथ साथ कम होते हैं। शरीर में सूजन आना भी स्वाभाविक है। ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में से यह भी एक परिवर्तन है।

इसे भी पढ़ें: पाँच सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में ये महत्वपूर्ण परिवर्तन हैं। एवं इन परिवर्तनों को गर्भवती एवं शिशु को चुनौतीपूर्ण तरह से लेना होता है और नौ महीने का सफ़र दोनों मिलकर तय करते हैं जो वाकई में बहुत अहम् होता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए पहले महीने में शिशु कैसे होता है विकसित