सर्दी के मौसम में खाएं ये लाजवाब डिश

by Naina Chauhan
winter dish

खाने के शौकीन तो आप भी होंगे, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं विंटर रेसिपी। क्‍योंकि ठंड ने दस्‍तक दे दी है और ठंड के साथ सिर्फ हमारा पहनावा ही चेंज नहीं होता, बल्कि हमारे खानपान में भी बदलाव आ जाता है। इसीलिए इस मस्त सर्दी के मौसम में लोग सोचते हैं क्या खाये, कैसे खाने के साथ सर्दी का लुत्फ उठाएं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे थे, तो फिर देर न लगाएं और इस बेशुमार वैरायटी का लाभ उठाएं।

इसे भी पढ़ें: धमाकेदार स्वाद के लिए बनाएं ये चटपटी रेसिपी

सर्दी में सबका हलवा खाने का मन करता है और सूजी का हलवा तो सबने खाया होगा, पर आज हम आपको बताते हैं एप्पल का हलवा बनाने का आसान तरीका, जो खाने में भी टेस्ती होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।  तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, सेब का हलवा बनाने की विधि ट्राई करिए।

Apple halwa

इसे भी पढ़ें: हेल्दी ब्रेकफास्ट खाने से होंगे लाभ! खोने न दें सेहत का राज

हलवा बनाने की विधि-

हलवा बनाने के लिए सामग्री-

सेब – 4

शक्कर_Sugar

नींबू_Lemon – 01 (मीडियम साइज का),

देशी घी– 02 बड़े चम्मच,

मक्खन-Butter – 01 बड़ा चम्मच,

मावा -Mawa – 05 बड़े चम्मच,

किशमिश- 01 बड़ा चम्मच,

काजू_ – 02 बड़े चम्मच (कतरे हुए),

बादाम– 02 बड़े चम्मच (कतरे हुए),

छोटी इलायची– 01 (दाने कुचले हुए)।

इसे भी पढ़ें: इस तरह बनाएं बादाम का हलवा

 हलवा बनाने की विधि-

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेबों को छीलकर उन्हें कद्दूकस कर लें। उसके बाद फिर उसमें शक्कर और नींबू का रस अच्छी तरह से मिला दें, ऐसा इस लिए क्योंकि इससे सेब के गूदे का रंग काला नहीं पड़ेगा।

अब एक बर्तन ले और उसमें देशी घी डालकर गर्म कर लें। घी गर्म होने के बाद उसमें इलायची के दाने डालें। दानों को तीस सेकेंड तक भुनने दें।

इसके बाद कसा हुआ सेब घी में डाल दें और उसे चलाते हुए मध्यम आंच में लगभग 10 मिनट तक पकाएं।

इसे भी पढ़ें: इस तरह बनाएं हेल्दी ओट्स इडली रेसिपी

इसके बाद अब सेव के मिश्रण में मावा और किशमिश डाल दें और उसे 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। जब ये अच्छे से पक जाए तो इसके बाद आंच बंद कर दें और सेब के मिश्रण में मक्खन डाल दें और उसे अच्छी तरह के मिक्स कर लें। इसे आप गर्म-गर्म सर्व करें।

हमें उम्‍मीद है कि आपको हमारी विंटर रेसिपी पसंद आएंगी।