वजन कम करने के लिए खाएं ये खाद्य पदार्थ एक साथ:

by Mahima
food

आमतौर पर वजन कम करने लिए लोग  एक्सरसाइज, रनिंग, रस्सी  कूदना  तथा डाइटिंग जैसे उपाय  हर कोई अपनाता है। परन्तु खाद्य पदार्थों के ताल मेल पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं । देखा जाएँ तो बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ उपस्थित है जिनकों मिलाकर खाने से आप सेहदमंद तो होंगें ही साथ ही अपना वजन भी कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ये आसान उपाय अपनाकर घटाएं अपना वजन

आइये जानते हैं ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ है जिनको एक साथ खाने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं :

ब्रोकली के साथ टमाटर :ब्रोकली और टमाटर दोनों ही कैंसर प्रतिरोधी हैं और दोनों ही में लो फैट होने के कारण  दोनों के एक साथ सेवन करने से वजन भी कम होता है।

डार्क चॉकलेट, बेरिज और अखरोट: उचित  मात्रा में  चॉकलेट का सेवन  आपके वजन को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉल्स होते हैं जो वजन को बढ़ने से रोकते हैं। अखरोट, डार्क चॉकलेट और बेरिज में पॉलिसेचुरेटेड फैट होता है जो फैट को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

बादाम और दही: बादाम और दही में विटामिन-ए, डी और ई होता है जो शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है जिससे वजन नियंत्रित होता है। इसके अलावा इनमें और भी कई पोषत तत्व होते हैं जो शरीर के एक्सट्रा फैट को कम करते हैं और कैलोरी को भी घटाते हैं।

इसे भी पढ़ें: योग करें लेकिन जरा संभलकर

दही और  काली मिर्च : वजन घटाने के लिए सबसे पहले काली मिर्च को थोड़ा भून लें। फिर इसे दही में मिलाएं। उसके बाद इसमें एक चुटकी काला नमक मिला लें। अब इसे खाएं। इससे एकस्ट्रा फैट बर्न होता है।

लहसुन और प्याज :  दोनों का सेवन एक साथ करने से शारीरिक तंदरुस्ती मिलती है और कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। लहसुन और प्याज को एक साथ पकाने से खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है। आप इनका प्रयोग कई तरह की सब्जियों, सूप, करी आदि में कर सकते हैं।

खाने के साथ हरी मिर्च : हरी मिर्च के सेवन से पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है। जिससे  मेटाबॉलिज्म बेहतर बनता है साथ ही इसमें  कैलोरी बिल्कुल नही होती।वजन कम करने के लिए यदि  हरी मिर्च का सेवन खाने के साथ किया जाये तो आप अपना वजन नियंत्रित रख सकते हैं।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी