फिट रहने के लिए सुबह उठने से लेकर सोने तक अपनाएं डाइट प्लान

by Naina Chauhan
diet plan

इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने आपको फिट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करता। फिर चाहे जिम जाकर एक्सरसाइज करने की बात हो या फिर अच्छी डाइट लेना। लेकिन डाइट की सही जानकारी न हो पाने के कारण बहुत से लोग इस भ्रम का शिकार हो जाते हैं कि वे फिट और हेल्दी है जबकि ऐसा होता नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कीवी खाने के फायदे

मौसम का जरा सा बदलना आपको बीमार कर देता है और आपकी फिटनेस रखी रह जाती है। आपकी सही डाइट आपको मजबूत बनाने में मदद करती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए सही डाइट क्या है।

इसे भी पढ़ें: हाथ की चर्बी कम करने के लिए घर पर ही करें ये उपाय

कैसे एक सही डाइट आपको हमेशा फिट रख सकती है। नीचे बताए गए डाइट चार्ट को अपनाकर आप भी उम्र भर फिट रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है ये डाइट चार्ट।

सुबह उठने के बाद-

सबसे पहले सुबह उठने के बाद आपको खाली पेट पानी में आंवला का जूस डालकर पीना है।

नाश्ता-

सादे पानी के साथ आंवला जूस पीने के कुछ देर बाद नाश्ता करें। नाश्ते में आपको पौष्टिक फूड खाना है जैसे आप 3 एग व्हाइट और एक अंडे का ऑमलेट व ब्राउन ब्रेड का सेवन कर सकते हैं। वहीं अगर आपको अंडा पसंद नहीं है तो आप उपमा, इडली और डोसा जैसे स्नैक को भी नाश्ते में खा सकते हैं। ये सभी फूड पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं और आपको फिट रखते हैं। आप अलग-अलग दिन में ये सब ट्राई कर सकते हैं।

नाश्ते और लंच के बीच में-

अक्सर कभी-कभी ऐसा होता है कि नाश्ते और लंच के बीच कभी भी भूख लग जाती है तो उस समय आप ग्रीन टी या मसाला चाय के साथ कुछ ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसमें आप शुगर का प्रयोग न करें। वहीं अगर आपका मन चाय पीने का नहीं है तो आप कोई भी फल खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने के फायदे

दोपहर का भोजन यानि लंच-

लंच में आपको एक कटोरा ब्राउन राइस के साथ 80 ग्राम पनीर या फिर दाल और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। वहीं इसके साथ आप सलाद भी खा सकते हैं, जो सेहत के लिए और भी अच्छा रहेगा।

लंच के बाद-

लंच के बाद अगर ऐपको कभी  हल्की -फूल्की भूख लग रही है तो आप प्रोटीन बार का सेवन कर सकते हैं।

जिम से पहले-

अगर आप फिट रहने के लिए जिम जाते हैं तो जिम से पहले आप नेचुरल पीनट बटर का सेवन करें। आप ब्राउन ब्रेड पर ये पीनट बटर लगाकर खाएं।

जिम के बाद-

जिम करने के बाद आपको 4 से 5 अंडों का सफेद भाग खाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो स्ट्रॉबेरी, संतरा या फिर सेब भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट में होने वाली जलन से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे

रात को हल्का खाना खाएं-

सोने से पहले हमेशा आपको हल्का भोजन करना चाहिए। वर्कआउट के बाद हेवी डोज लेने के बाद हमेशा रात को खाना कम खाएं। इससे आपके पाचन तंत्र को पेट में मौजूद खाने को पचाने में आसानी होगी।