चिलचिलाती गर्मी से मुकाबला करने के लिए करें खीरे का सेवन

by Dr. Himani Singh
Eating cucumber

यदि भोजन के साथ सलाद खाने का नाम आता है तो सबसे पहले खीरे का ख्याल सबसे पहले आता है । खीरे और सलाद एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं। यह अक्सर विशेषज्ञों द्वारा एक फल के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह कद्दू और  तरबूज के समान कुकुर्बितसी परिवार से संबंधित है। खीरे के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें लगभग  95% पानी पाया जाता है जो की  गर्मियों में आहार के रूप में बहुत लाभकारी होता है  क्योंकि यह हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। खीरे  में ताबां, पोटेशियम, विटामिन बी, के, सी और मैंगनीज बहुत अधिक  मात्रा में पाया जाता है जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। नियमित रूप से खीरे खाने से पोषक तत्वों की कमी से बचने  में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, खीरे में पॉलीफेनोल्स भी पाया जाता  हैं जो अनेकों  पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में अपने आपको चुस्त रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आइये जानते हैं खीरे  के  सेवन से हमे क्या लाभ हो सकते हैं :

  • खीरे  में 95% पानी पाया जाता है। जो की  शरीर को हाइड्रेटेड रखने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद प्रदान करता  हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में पाया जाने वाला पानी हमारे शरीर  से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता  है।
  • पोटेशियम, मैग्नीशियम, और फाइबर में समृद्ध  होने के कारण इसका सेवन  रक्तचाप को कम करने के लिए सर्वोत्तम माना  जाता  हैं। इसके अलावा, इसमें हल्के मूत्रवर्धक गुण भी होते हैं, क्योकि इसमें  उच्च पोटेशियम और पानी की मात्रा  पाई जाती है।
  • खीरे में  उत्कृष्ट स्रोत सिलिका पाया जाता हैं जो कि  एक सौंदर्य खनिज है, एक ट्रेस खनिज है जो हमारे संयोजी ऊतक को  ताकत प्रदान करता है। संयोजी ऊतक में , मांसपेशियां, टेंडन, लिगामेंट्स, कार्टिलेज और हड्डी शामिल होती हैं।
  • वजन कम करने के लिए खीरे का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है क्योकि इसमें 95% पानी होता हैं। खीरे के एक कप में  16 कैलोरी पाए जाते हैं , इसका मतलब है कि आप अधिक खा सकते हैं और तृप्त महसूस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के तरीके

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी