मोटापा घटाने के लिए कार्ब को नियंत्रित करने के तरीके

by Darshana Bhawsar
fat

कई बार लोग सोचते हैं कि मोटा होना अभिशाप है क्योंकि कड़ी मेहनत के बाद भी उनका मोटापा कम नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो मेहनत आप मोटापा कम करने के लिए कर रहे हैं उसका तरीका सही है। क्योंकि कई बार हमें पता नहीं होता कि हमें मोटापा कम करने के लिए क्या करना है और कैसे करना है। लेकिन हम दूसरों को देखकर उनकी तरह ही डाइट प्लान और वर्कआउट करने लगते हैं और उसका हमें कोई सकारत्मक परिणाम नहीं मिलता।

इसे भी पढ़ें: कितना प्रोटीन, वसा तथा कैलोरी होना चाहिये एक लीटर दूध में ?

अगर आप सच में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो एक बार अपने ट्रेनर या अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें कि आपके मोटापे का कारण क्या है। और आपको क्या करना चाहिए आपके मोटापे को कम करने के लिए यह भी उनसे पूछें। जब आपको पता होगा कि आखिर आपके मोटापे का क्या कारण है तो आप जल्दी अपना वजन कम कर पाएंगे। और इसके लिए किसी की मदद जरूर लें। अपने ट्रेनर को अपने बारे में बतायें अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है तो उसके बारे में भी अपने ट्रेनर को बताएं। इससे आपके ट्रेनर को आपको वर्कआउट करवाने और आपको डाइट प्लान बताने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

  • मोटापा नियंत्रित करने के लिए जरुरी है अपने खाने में परिवर्तन करना:

मोटापा नियंत्रण करने के लिए खाने को भी नियंत्रित करने की जरुरत होती है। इसके लिए आपको यह ध्यान रखना है कि आप हाई फैट और अधिक कैलोरी और कार्बोहैड्रेड वाला खाना न खाएँ। इससे मोटापा बढ़ता है। आप अगर लौ कैलोरी, लौ फैट और लौ कार्ब्स वाला खाने में खाते  हैं तो यह आपके लिए सही रहेगा। इससे आपका वजन कम होगा और नियंत्रित रहेगा। इसके साथ ही आपको हरी सब्जियाँ, सलाद, अंकुरित अनाज इनका सेवन भी अधिक करना होगा। इनसे आपके शरीर को प्रोटीन मिलेगा और सभी पोषक तत्व मिलेंगे। आपका वजन कम करने में ये सभी भोजन आपको सहायक होंगे।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  • मोटापा घटाने के लिए कार्ब को नियंत्रित करने के तरीके:

 

मोटापा घटाने के लिए कार्ब को नियंत्रित करना बहुत ही जरुरी है। अब बात आती है कि आखिर कैसे कार्ब्स को नियंत्रित किया जाये? कार्ब्स रहित भोजन आपके मोटापे को कम करने में सहायक होगा इसलिए आप कार्ब्स रहित भोजन का ही सेवन करें। वैसे तो मौसम के अनुसार ही खाना खाना चाहिए लेकिन कुछ भोजन हैं जो आप हर मौसम में खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के लिए योग है वरदान

  • सूप:

soup

सूप एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन किसी भी मौसम में किया जाता है और इसमें कार्ब्स की मात्रा नहीं पाई जाती। सूप वजन कम करने में भी सहायक होता है। इसलिए आप सूप को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं इससे आप बहुत ही कम समय में अपना वजन कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएँ सूप

  • जूस:

fruit juicesee

जूस में कार्ब्स नहीं पाए जाते साथ ही जूस पीने से एनर्जी भी आती है इसलिए अगर आप जूस रोजाना पीते हैं तो आपके शरीर से फैट पूरी तरह से हट जायेगा और आप बहुत ही जल्दी मोटापा कम कर पाएंगे। मोटापा कम करने का यह एक बहुत ही अच्छा उपाय है। मौसंबी का जूस मोटापा कम करने में सहायक होता है और इसे भरपूर ऊर्जा मिलती है।

इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका

  • सलाद:

SALAD

सलाद में कार्ब्स की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है इसलिए अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो सलाद का सेवन करें। आप वेजिटेबल सलाद या फ्रूट सलाद दोनों में से कुछ भी खा सकते हैं। इससे बहुत ही जल्दी आपका मोटापा कम हो जायेगा और वजन नियंत्रित करने में आपको सहायता मिलेगी। ऐसे आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये योगासन

  • अंकुरित अनाज:

wheat

अंकुरित अनाज सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। आप अंकुरित अनाज का सेवन रोज कर सकते हैं। अगर आप अंकुरित अनाज खाते हैं तो आपका वजन तो नियंत्रित रहेगा ही साथ ही आप कई बिमारियों से बच पाएंगे। अंकुरित अनाज में बहुत ही कम मात्रा में कार्ब्स होता है, लौ फैट होता है और कम कैलोरी होती है। लेकिन इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए आप मोटापा कम करने के लिए अंकुरित अनाज का सेवन जरूर करें।

  • मांस:

meat and chicken

मांस में आप मछली और चिकिन खाएँ। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा साथ ही आपका मोटापा भी कम होगा। इससे आपके शरीर में पाया जाने वाला फैट निकल जायेगा। क्योंकि चिकिन और मछली में कम मात्रा में फैट पाया जाता है। इसलिए आप इस खाने का प्रयोग कार्ब्स रहित भोजन के तौर पर कर सकते हैं। और वर्कआउट के साथ में यह भोजन खाना उत्तम माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: योगासन से करें हर रोग का इलाज

  • कॉर्नफ्लेक्स:

cornflakes

कॉर्नफ्लेक्स को आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको भूख कम लगेगी और आपका पेट हमेशा भरा हुआ रहेगा। यह बहुत अच्छा भोजन माना जाता है। जिसमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है। अगर आप मोटापा कम करने का सोच रहे हैं तो इसे अपने नाश्ते में शामिल करें। इसके कई फायदे हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

  • ब्राउन राइज:

brown rice

ब्राउन राइज में स्टार्च नहीं होता जिसकी वजन से इसे खाने से फैट नहीं बढ़ता। अगर आप चावल खाना ही चाहते हैं तो ब्राउन राइज खाएँ। ये आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा भोजन है और इसमें कार्ब्स नहीं होता। यह एक कार्ब्स रहित भोजन है। चावल की जगह आप इसका सेवन करें। ब्राउन राइज मोटापा कम करने में भी सहायक है।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान के दौरान ब्रेस्ट कम्प्रेशन के लाभ

बिना स्टार्च वाला खाना कार्ब्स रहित होता है क्योंकि स्टार्च में सारा फैट होता है जिसे खाने से मोटापा बढ़ता है। लेकिन अगर आप स्टार्च रहित खाना खाएंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा। और यह खाना आपकी सेहत के लिए आपके हृदय के लिए भी अच्छा होगा। आप इसके द्वारा कई बिमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आप बिना स्टार्च वाला और कार्ब्स रहित खाना खाएँ और मोटापे को खुद से दूर करें।