वजन बढ़ाने में नॉनवेज आहारों का योगदान

by Mahima
non veg diet

अधिकतर लोग देखाजाये तो बढ़ते वजन को कम करने की कश्मकश में लगे रहते हैं परन्तु कुछ लोग ऐसे भी होतें हैं जिनको अपने पतलेपन की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। शरीर का  दुबला पतला होने का प्रमुख कारण हड्डियों के घनत्व का नुकसान, अंग क्षति और महिलाओं में मासिक धर्म की कमी, असंतुलित खान पान,  व्यायाम की कमी हो सकता है। अगर आप अपने कमजोर और दुबले शरीर से परेशान हैं और ये सोच रहे की वजन कैसे बढ़ाएं तो आज हम आपको यहाँ ऐसे बेहतरीन आहार बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप जल्दी ही अपने वजन को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अदरक में है औषधीय गुणों का खजाना

वजन बढ़ाने के लिए नॉनवेज भोजन

नॉनवेज भोजन शरीर का वजन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा और उत्तम भोजन है। ये चिकित्सीय रूप से साबित हो चुका है कि जानवरों से प्राप्त प्रोटीन पौधों से मिले प्रोटीन से कहीं गुना अधिक फायदेमंद होते है।  शरीर और दिमाग के लिए नॉन वेज से प्राप्त प्रोटीन बेहद आवश्यक होते हैं क्योकि ये दूध और दाल से बेहतर एनर्जी प्रदान करते हैं । ऐसे आहार जिनमें  सम्पूर्ण कैलोरी और पौष्टिक तत्व  एक साथ पाए जाते हैं वह आपको जल्द ही  वजन बढ़ाने में लाभप्रद होते हैं।

आइये जानते है ऐसे आहारों के बारे में :

अंडे : अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोत है साथ ही  आसानी से उपलब्ध होते  हैं। विटामिन ए, डी और ई उचित मात्रा में होते हैं जो  दिल के लिए बड़ा ही अच्छा श्रोत है। अंडे, ऊतक बढ़ाने के साथ साथ वज़न बढ़ाने  में मददगार होते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ दिल का राज सरसों का तेल

चिकन: प्रोटीन और अन्य बेहतरीन पौष्टिक तत्वों से भरपूर चिकन वजन बढ़ाने में काफी मदद करता है। 100 ग्राम चिकन के सेवन  से  लगभग 25 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है।

.लाल मांस: वजन बढ़ाने में लाल मांस बहुत ही बेहतर होता है। कितना भी दुबला पतला आदमी अगर कुछ समय मांस खाना शुरू कर दे तो कुछ ही समय में उसे अच्छा फर्क नजर आने लगेगा। इसमें जहा कैलोरी की मात्रा अच्छी होती है वहीँ आयरन भी शरीर को प्रदान होता है, जिससे शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी