तेजी से वजन घटाने के लिए गोभी का सूप है असरदार

by Darshana Bhawsar
cabbage-soup

हर कोई स्वस्थ और निरोगी जीवन चाहता है। हर कोई चाहता है कि उनका शरीर हमेशा स्वस्थ रहे। इसके लिए कुछ लोग योग को अपनाते हैं तो कुछ लोग कुछ अलग प्रकार के व्यायाम करते हैं तो कुछ लोग जिम जाते हैं। और इनके द्वारा अपने शरीर को फिट रखते हैं। कई लोग मोटापे से बहुत परेशान रहते हैं और इसके लिए वे बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें अच्छे परिणाम नहीं मिल पाते। अच्छे परिणाम न मिलने के कई कारण होते हैं जैसे सही प्रकार से व्यायाम न करना या फिर खाने पर  नियंत्रण न करना या सही प्रकार की डाइट न लेना। इसका कारण कुछ भी हो सकता है। मोटापा या वजन कम करने के लिए बहुत सी बातें जरुरी हैं एक तो सही व्यायाम और सही डाइट। यहाँ पर हम आपको बताने जा रहे हैं  तेजी से वजन घटाने के लिए गोभी का सूप के इस्तेमाल के बारे में।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद मां और शिशु के लिए लाभकारी खाद्य पदार्थ

  • पत्ता गोभी का सूप वजन घटाने के लिए होता है लाभकारी:

cabbage soup

जी हाँ पत्ता गोभी का सूप वजन घटाने के लिए बहुत ही असरकारी सिद्ध होता है। पत्ता गोभी में फाइबर, लो कार्बोहाइड्रेड, लो कैलोरी, मिनरल और प्रोटीन होते हैं। ये सभी शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने में सक्षम होते हैं। और इसके अलावा इससे मेटाबोलिज्म भी बड़ता है। जिससे वजन कम होता है। पत्ता गोभी का सूप शरीर से सारा अतिरिक्त मोटापा बाहर निकाल देता है और शरीर में ऊर्जा का प्रवाह करता है। अगर आप वर्कआउट करते हैं या कोई भी व्यायाम करते हैं तो आप पत्ता गोभी सूप का भी इस्तेमाल करें इससे बहुत जल्दी आपका मोटापा कम होगा।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान के दौरान ब्रेस्ट कम्प्रेशन के लाभ

  • पत्ता गोभी सूप को बनाने के लिये सामग्री:

इसे भी पढ़ें: इन घरेलु उपायों से करें अपने शिशु की सर्दी जुकाम से सुरक्षा

  • एक पत्ता गोभी
  • दो हरे प्याज
  • दो हरी मिर्च
  • दो गाजर
  • एक बड़ा टमाटर
  • एक बंच धनिया
  • चार – पांच लौंग
  • एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए सही टिप्स

  • सूप बनाने की विधि:

cabbage soup

सारी हरी सब्जियों को अच्छे से बारीक काट लें और थोड़ी देर तक उबालें। उबलने के बाद इसका पानी छान कर इसे अलग रख दें। और अब इसमें एक चुटकी पिसीकाली मिर्च मिलाएं। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और इसे ठंडा होने दें। हल्का ठंडा होने पर इस सूप का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: इन लक्षणों के कारण आप हो सकते हैं मोतियाबिंद के शिकार

पत्ता गोभी का सूप बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है। और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। अगर आप चाहें तो इसमें स्वीट कॉर्न भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसका स्वाद और भी अच्छा हो आएगा।

  • कितने दिन सेवन करने पर होगा वजन कम:

cabbage soup

तेजी से वजन घटाने के लिए गोभी का सूप बहुत असरकारी होता है क्योकि इसमें फैट नहीं होता और इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पायी जाती है। और इसके एक महीने सेवन करने पर ही आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा। इसके साथ अगर आप वर्कआउट करते हैं तो और भी अच्छा है साथ ही आपको अपनी डाइट पर भी नियंत्रण करना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि आप पत्ता गोभी का सूप भी पियें और जंक फ़ूड भी खाएँ और कोई वर्कआउट भी न करें। ऐसा करने से वजन कम नहीं होगा। आपको वजन कम करने के लिए डाइट के साथ वर्कआउट करना पड़ेगा तभी इसका असर आपको देखने के लिए मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती होने से बचने के आसान तरीके

  • आसानी से उपलब्ध होने वाला है पत्ता गोभी:

cabbage soup

पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है जो बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाती है। और यह ज्यादा महंगी भी नहीं होती तो आप आसानी से इसे खरीद सकते हैं। इसका सूप बनाना भी बहुत मुश्किल नहीं होता। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका तेजी से वजन घटाने के लिए गोभी का सूप असकरी सिद्ध हो तो आप इसे अपनाएं कुछ दिनों में ही आप खुद ही खुद में अंतर देखेंगे।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

पत्ता गोभी और फूल गोभी दोनों का ही सूप बहुत फायदेमंद होता है लेकिन पत्ता गोभी का सूप मोटापा कम करने के लिए ज्यादा असरकारी सिद्ध हुआ है। अगर आप फूल गोभी का सूप बनाना चाहते हैं तो सामग्री और विधि समान होंगी। फूल गोभी सूप का असर कम होगा। लेकिन फूल गोभी का सूप पत्ता गोभी के सूप से ज्यादा भारी होता है जिससे आपको काफी समय तक भूख का अहसास नहीं होता। लेकिन वजन कम करने के लिए पत्ता गोभी सूप ज्यादा लाभकारी है।