भोजन करने का सही समय अपनाकर, इस प्रकार रह सकते हैं आप स्वस्थ

by Mahima
Healthy Dinner

आज कल बिगड़े हुए लाइफस्टाइल की वजह से अधिकांशतः लोगों में मोटापा बढ़ता जा रहा है। न समय पर खाना, न समय पर सोना और न ही समय पर उठना मोटापा बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण कारण होता है और जैसे ही व्यक्ति का मोटापा बढ़ना शुरू हुआ, व्यक्ति बिमारियों से घिरने लगता है। अतः ऐसे में आज के समय में हर व्यक्ति को अपने आपको वजह कम करके फिट रखना सबसे जरूरी विषय बन गया है। आज हम इस लेख के द्वारा बताएंगे कि किस प्रकार से आप हेल्दी तरीके से अपना वजन घटा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय

अपने वजन को कम करने के लिए सबसे पहले पूरे दिन में अपने खाने के समय को निर्धारित करना अति आवश्यक है। आइये जानते हैं कि आपके दिनभर के भोजन के,  खाने का समय क्या होना चाहिए ?

सुबह का नाश्ता :

  • सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए।
  • नाश्ता का उचित टाइम 7 am होता है।
  • नाश्ता कोशिश करना चाहिए कि 10 am के बाद न करें।
  • नाश्ता प्रोटीन युक्त करना चाहिए।

दोपहर का खाना :

  • दोपहर में खाना लगभग 1 PM तक कर लेना चाहिए।
  • अपने नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच में 4 घंटे का अंतराल रखना चाहिए।
  • दोपहर का खाना 4 PM के बाद नहीं खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में होने वाली मेनोपॉज की अवस्था क्या है और कितने चरणों में होती है ?

रात का खाना :

  • रात का खाना 7 pm तक कर लेना चाहिए।
  • रात का खाना 10  pm के बाद नहीं खाना चाहिए।
  • रात में रोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए।
  • रात का खाना हल्का खाना चाहिए।

खाने से पहले पानी पीना:

रिसर्च के अनुसार खाने के आधे घण्टे पहले पानी पीने से बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। अतः इस प्रकार आप 1 से डेढ़ घण्टे में 24-30% मेटाबालिल्म बढ़ा सकते हैं। वजन कम करने का यह सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है। खाने से पहले बस आधा लीटर पानी पी कर आप अपने आप को फैटी होने से बचा सकते हैं और फिट फिगर पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गैस की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी