योगासन से करें हर रोग का इलाज

by Darshana Bhawsar
yoga

योगासन एक कला भी है और विद्या भी। योग से इंसान जितना जुड़ता है उतना ही वह स्वयं को जानने लगता है। शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह के तनाव को दूर करने के लिए योगासन बहुत महत्वपूर्ण है। योग के कई प्रकार होते हैं और योग को करने के कई फायदे। योग से प्रकार कई होते हैं और योग से रोग को दूर किया जा सकता है जैसे….

yoga

इसे भी पढ़ें: गठिया के लिए योग आसन है सबसे बेहतरीन उपाय

1.पेट दर्द

2. मोटापा

3. चर्म रोग

4. हृदय रोग

5. कमर दर्द इत्यादि।

इसे भी पढ़ें: तुलसी के फायदे

योगासन एक ऐसा व्यायाम है जिससे शरीर के हर हिस्से को फायदा होता है यहाँ तक की मष्तिस्क को भी फायदा होता है। वैसे तो हर एक शरीर के हिस्से के लिए एक अलग योग होता है लेकिन कुछ योग ऐसे होते हैं जो शरीर के हर हिस्से के लिए उपर्युक्त होते हैं। जैसे:

1.प्राणायाम

2.अनुलोम विलोम

3. शवासन

4. विपरीत करणी

5. सूर्यनमस्कार इत्यादि।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वरदान है विटामिन E के कैप्सूल्स

ये सभी योग के प्रकार हैं जो कि शरीर के लिए बहुत लाभदायक हैं। कई बार ऐसा होता है हम किसी रोग से बहुत परेशान होते हैं और जगह-जगह हम उस रोग का इलाज करवाते हैं। इसके बाद भी वह रोग ठीक नहीं होता। लेकिन योगासन के द्वारा कई जटिल रोगों को ठीक किया जा सकता है। सूर्यनमस्कार बहुत ही उम्दा योगासन है जिसके प्रयोग से रोग कोसों दूर हो जाते हैं। और योगासन से मानसिक एकाग्रता भी आती है।

yoga

योग के साथ साथ ये भी निर्धारित करें:

योग के साथ-साथ अगर आप अपनी दैनिक शैली में ये परिवर्तन करेंगे तो इसका आपके स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा असर पड़ेगा। इसलिए ये कुछ नियमों का पालन अवश्य करें और रोगों को खुद से बहुत दूर भगाएं।

1.सुबह जल्दी उठना

2. सैर करना

3. समय पर भोजन करना

4. पानी की नियमित मात्रा लेना

5. हरी सब्जियाँ ज्यादा से ज्यादा खाना

6. रात को भोजन भूख से थोड़ा कम खाना

7. खाने के बाद तुरंत न बैठना न ही सोना

8. दोपहर में न सोना

yoga

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही ये काम करने से आती है घर में सुख समृद्धि

अगर आप इन सब चीज़ों को अपने दैनिक जीवन शैली में उतारते हैं तो आपके आधे रोग तो ऐसे ही समाप्त हो जायेंगे और इसके साथ ही अगर आप योग को कम से कम 30 मिनिट के लिए भी करते हो तो आपको कोई रोग नहीं होगा। आप हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे। योग एवं मैडिटेशन ऐसी चीज़ें हैं जिनके नुकसान नहीं हैं लेकिन इनके फायदे अनगिनत हैं। बस जरुरत है इन्हें अपनाने की।

इसे भी पढ़ें: इस डांस को करने से सिर्फ 10 मिनट में घटती है इतनी कैलोरी