बादाम को पानी में कुछ देर भिगोकर खाने के लाभ

by Dr. Himani Singh
बादाम

बादाम खाने के स्वास्थ्य लाभ कौन नहीं जानता है, कुरकुरे स्वादिस्ट बादाम न केवल विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि वे कई व्यंजनों  का भी  स्वाद  बढ़ाने में भी महतवपूर्ण भूमिका निभाते है। बादाम अच्छे स्वस्थ वसाऔर प्रोटीन  का उच्चतम स्रोत माना जाता है।

बादाम भिगोने से क्या लाभ होता है?

इसे भी पढ़ें: पुश अप्स द्वारा होने वाले फायदे, पढ़ें यहां

बादाम के सेवन से  पूर्ण  रूप से लाभ लेने के लिए  आवश्यक है कि उसके सेवन से पहले उसे थोड़े देर पानी में भिगो दिया जाये क्योकि बादाम में  फाइटिक एसिड होता है, फाइटिक एसिड गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में खनिजों को बांधता है और आंत द्वारा  सही से अवशोषित नहीं होता है। बादाम को भिगोने से, फाइटिक एसिड  का  विघटन हो जाता है जिससे यह आंत द्वारा सही से अवशोषित हो जाते हैं।

आइये जानते हैं पानी में बादाम भिगोकर खाने से क्या लाभ होते हैं :

  इसे भी पढ़ें: पुश अप्स करने का सही तरीका क्या होना चाहिए ?

  • बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन नामक तत्व पाया जाता है जो पोषक तत्‍वों के अवशोषण में बाधा पहुँचता है। बादाम को पानी में भिगोने से छिलका आसानी से उतर जाता है और टनीन भी हट जाता है।
  • भीगे बादाम में लाइपेज नामक एंजाइम पाया जाता है जो वसा के पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
  • भीगे बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड वसा अधिक पाया जाता है जो भूख को नियंत्रित करने में  मदद  करता है जिससे पेट काफी समय तक भरा भरा सा महसूस होता है।
  • भीगे हुए बादाम से विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है जो बढ़ती उम्र  को कम करने में तथा शरीर में होने वाली  सूजन को रोकने  में मददगार होता है।
  • सूखा बादाम कठोर बनावट का होता है जिसे पचाने में मुश्किल  हो सकती है भिगोकर खाने से ये  नरम  हो जाते है जो आंत द्वारा  आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।
  • बादाम में एंटीन्यूट्रिएंट्स बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो आंत में  कैल्शियम, लोहा, जस्ता और मैग्नीशियम  जैसे कुछ पोषक तत्वों के पाचन और अवशोषण को रोकते हैं। बादाम भिगोने से एंटी-न्यूट्रिएंट के स्तर  में कमी आती है जिससे अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण आसानी से हो जाता है।