उपवास रखने से होने वाले लाभ

by Mahima
benefits of fasting

हमारा भारत धार्मिक परम्पराओं से जुड़ा देश है। लोग चाहें कितने भी मॉडर्न क्यों न हो जाएं, परन्तु वह कही न कही अपने आप को धार्मिक परंपराओं से जोड़ कर रखना पसंद करते है। अधिकाशतः व्यक्ति अपने आराध्य के रूप में किसी ना किसी भगवान को पूजते हैं। उनका मानना है की अराधना से उनका मन एकाग्रचित होता है तथा उनको आत्मबल मिलता है। अतः समय समय पर अपने आराध्य को खुश करने के लिए उपवास रखते हैं। उपवास करने से मानसिक आत्मबल तो मिलता ही है अनेकों स्वास्थ लाभ भी होते हैं ।

इसे भी पढ़ें: पौधे लगाकर अपने घर की बालकनी को दें सुन्दर रूप

आइये जानते हैं उपवास रखने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं :

दर्द से राहत: वैज्ञानिक मत के अनुसार व्रत करने से शरीर कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे तत्वों को आसानी से अवशोषण कर लेता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और साथ ही जोड़ों के दर्द व अन्य शारीरिक दर्दो से भी मुक्ति मिलती है।

वजन कम करने में सहायक : व्रत के दौरान अधिक भोजन न करने से शरीर में ‘किटोसिस’ प्रक्रिया आरम्भ हो जाती है जो की शरीर की चर्बी को कम करने में मददगार होती है, जिसके चलते वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

इम्युनिटी मजबूत होती है : वैज्ञानिकों के अनुसार उपवास करने से शरीर में जैव रासायनिक क्रियाएँ आरम्भ हो जाती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति मजबूत होती है, जिससे शरीर विभिन्न प्रकार के रोगों से अपना वचाव करने में सक्षम होता है।

इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होना चाहिए घर का नक्शा

बुरी आदतों  से वचाव : नवरात्रि के दौरान उपवास करते हैं तो आप धूम्रपान, शराब का सेवन, अस्वस्थ भोजन करना जैसी बहुत सारी बुरी आदतों को छोड़ देते हैं। नतीजतन, शरीर किसी भी बुरी आदत का शिकार हुए बिना जीवित रहना सिखता है। इसके लिये आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है।

पाचन क्रिया  दुरुस्त रहती है : रिसर्च के अनुसार सप्ताह में एक दिन व्रत रखने से मेटाबॉलिक रेट में 3 से 14 फीसदी तक बढोत्तरी होती है, जिससे  पाचन क्रिया  दुरुस्त रहती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून के मौसम में आकर्षक लगने के लिए अपनाए ये टिप्स

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी