समय को बचाते हुए अपनाएं ब्यूटी ट्रिक्स

by Naina Chauhan
beauty

आज के बदलते समय में लोगों की जीवनशैली बहुत व्यस्त हो गई है, लोगों के पास अपने लिए समय ही नहीं रहा इसलिए सुंदर दिखने के लिए मेकअप के तरीको को फॉलो करना एक मुश्किल काम हो गया  है। जिसके लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए सैलून जाना कई महिलाओं के लिए किसी परेशानी से कम नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: नींद के लिए योग करना है सबसे अच्छा उपाय

नाश्ते की तैयारी के साथ, बच्चों को स्कूल भेजना और खुद ऑफिस के लिए तैयार होना, इन सबके बाद खुद के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल भरा हो गया है। इसके अलावा, कई महिलाओं को भी फूल मेकअप करने में आलस भी महसूस हो सकता है। फिर चाहे उनके पास समय हो पर उन्हें इसे करने का मन न होता हो। तो ऐसे में ये जानना आवश्यक हैं जो ब्यूटी ट्रिक्स आसानी से मिल जाए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स के बारे में, जिसकी मदद से आप जल्दी में भी खूबसूरती से तैयार हो सकते हैं।

खुद को करें मिनटों में तैयार-

1.गाल और पलकों को ब्लश करें-

eyelashes

अपने चेहरे के हिसाब से पसंदीदा ब्लश का चयन करें और अपने गालों और पलकों को हल्का सा लगाकर एक टच दें।

इसे भी पढ़ें: योगासन से करें हर रोग का इलाज

2. होंठों के लिए लिप कलर-

lip color

अपने चेहरे को खूबसूरत रखने के लिए अपने लिप कलर का सही चयन करें। अपने साथ हमेशा बेबी लिप कलर रखें और कहीं जाने पहले इसे लगा सकते हैं। आप स्मार्ट तरीके से अपने होंठों को खूबसूरत बना सकते हैं।

3. बालों में बेबी पाउडर लगाएं-

Baby powder

अगर आपके पास बालों को धोने के लिए समय नहीं है और बाल ऑयली लग रहे हैं, तो आप ऐसे में बेबी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पिम्पल्स के दाग से हैं परेशान, अल्टरनेट डे अपनाएं ये उपाय

4. मेकअप रिमूव जरूर करें-

makeup removing

हर रात  मेकअप को हटाना जरूरी है, चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों न हों। इससे आप अपने फेस को हेल्दी और साफ रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तुलसी के फायदे