स्किन के लिए आयुर्वेद के अचूक नुस्खे

by Darshana Bhawsar
skin

आयुर्वेद एक ऐसा वरदान है जिसमें हर बीमारी का इलाज तो है ही साथ ही सौंदर्य के लिए भी अचूक नुस्खे हैं। जो काया को कोमल एवं सौन्दर्ययुक्त बना देते हैं। स्किन के लिए आयुर्वेद से बड़ा वरदान कोई नहीं है। आयुर्वेद नुस्खे के द्वारा स्किन को गोरा, कांतिमय, सुन्दर, कोमल, दाग-धब्बों रहित बनाया जा सकता है। आयुर्वेद ने कई बड़ी-बड़ी बिमारियों के साथ सौंदर्य के लिए भी महारथ हासिल कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: बिना डाइट के इन तरीकों से घटाएं अपना वजन

स्किन के लिए आयुर्वेद:

एलोवेरा:

एलोवेरा एक ऐसी पत्ती है जो कई बिमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद नुस्खे में उपयोग में लायी जाती है। इसका उपयोग त्वचा के लिए भी किया जाता है। अगर एलोवेरा के जेल में चुटकी भर हल्दी मिलकर त्वचा पर हलके हाथ से उसकी मसाज की जाये तो त्वचा के दाग और गड्डों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही त्वचा में चमक आती है और त्वचा चमकदार बनती है।

नीबू का रस और शहद:

नीबू के रस में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा में बहुत ज्यादा चमक आती है और त्वचा की सारी बीमारियाँ समाप्त हो जाती है। एक नीबू का सेवन रोज करना चाहिए इससे शरीर को बहुत फायदा होता है। साथ ही शरीर फिट भी रहता है।

नारियल के तेल में कपूर:

नारियल के तेल में कपूर मिला कर उसे त्वचा पर लगाने से त्वचा में दाग नहीं होते और त्वचा कोमल और चमकदार हो जाती है। कपूर और नारियल का तेल चर्म रोगों के लिए आयुर्वेद नुस्खे में प्रथम स्थान पर है।

कच्चा दूध:

कच्चा दूध रुई के फाहे से लगाने से त्वचा में चमक आती है, त्वचा में कसावट आती है और त्वचा सुन्दर और कोमल बनती है। यह स्किन के लिए आयुर्वेद का सबसे सरल उपाय है जिसे आसानी से अपनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: इस डांस को करने से सिर्फ 10 मिनट में घटती है इतनी कैलोरी

अंडा:

अंडे के सफ़ेद भाग को त्वचा पर लगाने से त्वचा सुन्दर, कोमल, चमकदार होती है लेकिन गर्मियों में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि अंडा गरम होता है इससे त्वचा पर दाने भी आ सकते हैं। सर्दियों में इसका प्रयोग काफी उत्तम साबित होता है।

स्किन के लिए आयुर्वेद में अनगिनत उपाय हैं एवं सभी आयुर्वेद नुस्खे घरेलु हैं एवं इनका परिणाम बहुत ही उम्दा मिलता है इनसे किसी प्रकार का नुक्सान नहीं होता।