चुकंदर के नियमित सेवन से एनीमिया रोग होता है दूर

by Mahima
beetroot juice

शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया की समस्‍या होती है, इसमें त्‍वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। एनीमिया का इलाज करने का सबसे अच्छा तरीका अपने भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थो को शामिल करना है जिसमें भरपूर मात्रा में लौह तत्व पाए जाते हों। वैसे तो कई फल और सब्जियां हैं जो एनीमिया का इलाज करने के लिए फायदेमंद होते हैं परन्तु खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर का सेवन सर्वोपरी मानाजाता है। चुकंदर को सलाद में शौक से खाया जाता है। परन्तु इसकी पत्तियों को अधिकाशतः फेंक दिया जाता है, जबकि चुकंदर के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी बहुत ही गुणकारी होती हैं अतः अधिक लाभ लेने के लिए इसकी पत्तियों का भी सेवन करना चाहिए ।

इसे भी पढ़ें: एनीमिया, इसके होने का कारण और लक्षण ?

आइये जानते है चुंकदर का सेवन किस प्रकार करता है एनीमिया को दूर:

  • इसमें आयरन के तत्‍व बहुत ज्‍यादा मात्रा में पाये जाते हैं, यह खून में हीमोग्‍लोबिन का निर्माण कर लाल रक्‍त कणिकाओं की सक्रियता को बढ़ाता है। चुकंदर की पत्तियों में भी आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • चुकंदर के पत्तों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ये शरीर का विकास और हड्डियों का विकास में फायदेमंद है. चुकंदर के 100 ग्राम पत्ते में 99 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।
  • चुकंदर के रस को पीने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, चुकंदर में अच्छी मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं जो रक्त शोधन के काम में सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
  • चुकंदर प्राकृतिक शर्करा का स्रोत होता है। इसमें आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं। चुकन्दर की तासीर ठंडी होने के कारण गर्मियों में इसके जूस का सेवन गर्मी से रहत पाने में भी मददगार होता है।
  • चुकन्दर का जूस पीने से व्यक्ति का स्टैमिना 16% तक बढ़ जाता है। ऐसा इसके नाइट्रेट तत्व के कारण होता है। शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने से मस्तिष्क भी ठीक प्रकार से अपना काम कर पाता है।
  • चुकन्दर नाइट्रिक ऑक्साइड से भरपूर होता है जिससे रक्त वाहिनियों का विस्तार होता है जिससे यह जननांगों में खून का दौरा बढ़ा कर लोगों में यौन संबंधों के प्रति इच्छा में बढ़ोत्तरी करता है। ऐसा इसमें बहुत अधिक मात्रा में पाए जाने वाले केमिकल बोरॉन के कारण होता है।
  • चुकन्दर के रस को पीने से थकान दूर होती है। तथा शरीर में ऊर्जा बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: एनीमिया की बीमारी से बचने के लिए क्या करें, पढ़ें यहां

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी