बालों की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये जरूरी चीज़ें

by Naina Chauhan
hair

हमारे खुबसूरती के लिए बालों का बहुत अहम भूमिका होती है। लेकिन आधुनिक समय में खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से कम उम्र में ही लोगों के बाल पकने और गिरने लगे हैं। बाले अगर बढ़ती उम्र के साथ पकते और गिरते हैं तो वो स्वभाविक है, लेकिन कम उम्र में ऐसा होने से लोग बूढ़े दिखने लगते हैं। हालांकि, यह आनुवांशिकी रोग भी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का पता लगाने के लिए सरकार मे लांच किया मोबाइन ऐप, 2 मिनट में बताएगा कोरोना वायरस है या नहीं!

ऐसा जब  होता है जब शरीर में विटामिन-सी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से समय से पहले बाल गिरने और पकने लगते हैं। इसके लिए विटामिन-सी युक्त चीज़ों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही कई और उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको नहीं पता है तो आइए जानते हैं –

नीम का तेल या नीम-

बालों की समस्या के लिए नीम बहुत असरदार उपाय है। खासकर गिरते बालों के लिए यह रामबाण दवा है। इसके पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लाममटोरी के गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ को दूर करने में सहायक होते हैं। नीम के पत्ते बालों को मजबूत करते हैं। जबकि इसके इस्तेमाल से दो मुंहे बालों से भी छुटकारा दिलाता है।

इसे भी पढ़ें: लहसुन और शहद के चमत्कारी लाभ जानते है आप ?

इसके लिए नीम के पत्तों को पीसकर बालों के स्कैल्प में लगाएं या फिर आप नीम का तेल भी लगा सकते हैं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। जब बाल सुख जाएं तो शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करें। आपको जल्द सुखद परिणाम दिखेगा।

आंवला का तेल

aamla
Buy From Amazoncom

हम सब जानते हैं कि विटामिन-सी की कमी से बाल गिरते और पकते हैं। तो ऐसे में आंवला के तेल का सेवन बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि आंवला में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही आंवला त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: इन आसन की मदद से करें अपने मेटाबॉलिज्म को संतुलित

इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो बालों की समस्या को दूर करते हैं।

ग्रीन टी है कारगर

green tea bag
Buy From Amazoncom

ग्रीन टी के कई फायदे हैं। यह बालों की समस्या को दूर करने में भी कारगर है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे बालों का संपूर्ण विकास होता है। इसके लिए आप 2-3 ग्रीन-टी बैग एक कप पानी में उबाल लें। अब बालों की शैम्पू के बाद इस पानी से बालों को धोएं। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करें। आपको जल्द असर दिखेगा।

इसे भी पढ़ें:चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या खाना चाहिए?