सात सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

by Darshana Bhawsar
Seventh week

गर्भावस्था का सातवाँ सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इस समय बच्चे में तेज़ी से विकास होता है। अचानक से गर्भवती को अपने पेट में हलचल भी महसूस होती है साथ ही साथ पेट का आकार भी बढ़ने लगता है। सात सप्ताह ही गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तनों में यह भी एक परिवर्तन हैं जिसके बारे में हम यहाँ और अधिक जानेंगे। यह सातवाँ सप्ताह बहुत से परिवर्तन लेकर आता है और जिसके बारे में पता होना जरुरी है।

इसे भी पढ़ें: छः सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

सात सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन:

Source: MedzSoft
  • खाने को देखकर मचली आना:

यह सात सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में से एक है जो अधिकतर सभी गर्भवती महिलाओं को महसूस होता है। इस कारण महिलाएँ खाने से कई बार दूर हो जाती है और कई बार उल्टी का शिकार भी हो जाती हैं लेकिन उन्हें यह सब सहन करना होता है क्योंकि यह भी गर्भावस्था का एक हिस्सा ही है जिसे स्वीकारना जरुरी है।

इसे भी पढ़ें: पाँच सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

  • सुबह सुबह चक्कर आना:

गर्भावस्था के दौरान वैसे तो चक्कर आना स्वाभाविक है लेकिन सुबह सुबह कई महिलाओं को बहुत ज्यादा चक्कर आते हैं। और यह सात सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में बहुत बार देखा जाता है। जो कई बार कमजोरी होने की वजह से भी होता है। तो इसका गर्भवती को विशेष ध्यान रखना होता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए पहले महीने में शिशु कैसे होता है विकसित

  • शिशु का आकार:

इस दौरान शिशु की लम्बाई लगभग 10 मी. मी. होती है। यह एक छोले के बराबर होता है। सात सप्ताह में शिशु इतना विकसित होता है। इस सप्ताह शिशु के मष्तिष्क में बढ़ोत्तरी होती है। इस दौरान शिशु के कंधे, बाजु का उपरी भाग भी आकार लेने लगते हैं। और शिशु गर्भ में हिलने भी लगता है। यह माता महसूस कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्भधारण की प्रक्रिया के दौरान शरीर में आने वाले परिवर्तन

  • पेट का बढ़ना:

इस दौरान गर्भवती महिलाओं का पेट थोडा दिखने लगता है जिससे ये समझ आता है कि महिला गर्भवती है। यह समय महिलाओं के लिए थोडा चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान महिलाओं का शरीर आकार बदलता है सबसे ज्यादा स्तन और पेट का आकार बढ़ता है। और यह सब महिलाओं को स्वीकारना थोडा मुश्किल हो जाता है लेकिन यह भी समय के साथ अपनाना होता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए सप्ताह दर सप्ताह कैसे गर्भ में विकसित होता है शिशु

तो ये सभी बदलाब सात सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में कुछ अहम् परिवर्तन हैं। ये परिवर्तन बहुत ही अलग होते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि माँ और शिशु इस दौर से गुजरकर एक नया सफ़र तय करते हैं। माँ का तो यह दूसरा जन्म भी माना जाता है। वही शिशु का गर्भ में नौ महीनों जब जीवित रहना एक बहुत बड़ा चमत्कार है जिसको नाकारा नहीं जा सकता। हर सप्ताह और हर महीने में कई प्रकार के बदलाब आते हैं।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु को स्‍तनपान के समय पता होनी चाहिए ये महत्‍वपूर्ण बातें