पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 सुपर फूड

by Darshana Bhawsar
belly fat

वजन कम करना और सिर्फ पेट की चर्बी कम करना दोनों ही दो अलग बातें हैं। क्योंकि वजन कम करने में इतना समय नहीं लगता जितना सिर्फ पेट की चर्बी कम करने के लिए लगता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए हमें कुछ जयदा ही मेहनत करनी होती है तब जाकर पेट की चर्बी कम होती है। वैसे यहाँ हम आपको पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 सुपर फूड बताएँगे जिनसे बहुत ही जल्दी आपके पेट की चर्बी गायब हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कितना प्रोटीन, वसा तथा कैलोरी होना चाहिये एक लीटर दूध में ?

  • पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 सुपर फूड:

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

  • गोभी का सूप:

cabbage soup

गोभी का सूप एक बहुत ही अच्छा आहार हैं जो पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 सुपर फूड में से एक है। वैसे तो फूलगोभी और पत्तागोभी आप दोनों ही इसके लिए प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप पत्तागोभी का सूप पीते हैं तो इसका असर बहुत ही जल्दी और अच्छा दिखाई देगा। पत्तागोभी का सूप वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है जिससे एक महीने के अंदर ही परिणाम दिखने लगते हैं। पत्तागोभी के सूप में बहुत ही कम कोलेस्ट्रॉल होता है और बहुत कम फैट होता है।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  • ब्राउन राइज:

brown rice

खाने में अगर आप राइज की जगह पर ब्राउन राइज का प्रयोग करते हैं तो इससे आपका वजन बहुत ही जल्दी कम होगा। यह पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 सुपर फूड में से एक है जो बहुत ही जल्दी आपके पेट की चर्बी को कम करेगा। यह एक स्वादिष्ट आहार होता है। इसको कई प्रकार से बना सकते हैं जैसे इसका पुलाव बना लें या इसे किसी सूप और सब्जी के साथ भी आप खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के लिए योग है वरदान

  • सलाद:

salad

सलाद एक बहुत ही उम्दा आहार होता है जिससे वजन को नियंत्रित करने और कम करने में सहायता मिलती है। सलाद में आप गाजर, टमाटर, ब्रोकली, खीरा, बीन्स, या कोई हरी सब्जी डाल सकते हैं। ऐसे ही आप फ्रूट सलाद भी बना सकते हैं उसमें आप संतरा, सेब, केला, अनार, लीची ये सभी ले सकते हैं। आप दोनों में से किसी एक सलाद का उपयोग कर सके हैं या दोनों सलाद भी खा सकते हैं। यह एक नियंत्रीत आहार होता है।

इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका

  • जूस:

juice

जूस शरीर से अतरिक्त चर्बी कम करने में सहायक होगा है। जूस में आप मिक्स फ्रूट जूस, अन्नानास का जूस, मौसम्बी का जूस इत्यादि ले सकते हैं। ये सभी जूस शरीर के लिए बहुत अच्छे होते हैं एवं वजन कम करने में सहायक होते हैं। इन सभी जूस से शरीर में ऊर्जा तो आती ही है साथ ही शरीर से फैट भी गायब होता है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद मां और शिशु के लिए लाभकारी खाद्य पदार्थ

  • स्प्राउट:

sprouts

स्प्राउट में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। और स्प्राउट से वजन कम होता है और कई बिमारियों के लिए स्प्राउट बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसलिए स्प्राउट का सेवन करना शरीर के लिए उपयुक्त है। स्प्राउट को सुबह के समय खाना बहुत ही अधिक फायदेमंद होता है। वैसे तो किसी भी समय स्प्राउट खा सकते हैं लेकिन अगर इसे सुबह खाएंगे तो पूरे दिन एक एनर्जी बनी रहेगी

इसे भी पढ़ें: स्तनपान के दौरान ब्रेस्ट कम्प्रेशन के लाभ

  • पपीता:

papaya

पपीता पेट की चर्बी कम करने वाला एक बहुत ही अच्छा आहार होता है। पपीता एक ऐसा फल है जो बहुत ही जल्दी मोटापा कम करने में सहायक है। इसलिए जब आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो पपीता जरूर अपने आहार के लिए निश्चित करें। यह एक संतुलित आहार भी माना जाता है।

  • तरबूज:

watermelon

तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें बहुत ही अधिक मात्रा में पानी होता है और तरबूज को खाने के कई फायदे हैं इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और शरीर से अतरिक्त चर्बी बाहर निकलती है। तरबूज से पेट बहुत ही जल्दी भर जाता है और काफी समय तक भूख का अहसास नहीं होता। इसलिए पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 सुपर फूड में इसे एक माना गया है।

 

  • अंडा:

egg

अंडे का सफ़ेद भाग भी वजन कम करने में सहायक होता है। अंडे का पीला भाग अलग कर दें और उसका सफ़ेद भाग ही खाने में प्रयोग करें इससे भी बहुत जल्दी वजन कम होता है। अंडे में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जिससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है और शरीर में ऊर्जा आती है। वर्कआउट के पहले और बाद में भी आप अंडा खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन लक्षणों के कारण आप हो सकते हैं मोतियाबिंद के शिकार

  • ओट्स:

health

ओट्स भी वजन कम करने के लिए बहुत उपयोगी मानी गयी है। ओट्स से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और खाने के स्थान पर भी ओट्स का प्रयोग कर सकते हैं। ओट्स से काफी समय तक भूख नहीं लगती और यह पचने में भी आसान होती है। इसलिए वजन कम करने के लिए ओट्स को खाने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए सही टिप्स

  • कॉर्न फ्लेक्स:

cornflakes

कॉर्न फ्लेक्स भी शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं। नाश्ते के समय कॉर्न फ्लेक्स का प्रयोग कर सकते हैं। कॉर्न फ्लेक्स से भी वजन कम होता है और बेली फैट घटने के लिए कॉर्न फ्लेक्स को बहुत ही उत्तम माना गया है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 सुपर फूड में से कॉर्न फ्लेक्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण आहार है।

इसे भी पढ़ें: इन घरेलु उपायों से करें अपने शिशु की सर्दी जुकाम से सुरक्षा

पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 सुपर फूड में ये सभी आहार आप ले सकते हैं इनसे बहुत ही जल्दी वजन कम होता है। इनके अलावा और भी कई आहार हैं जैसे दाल, चिकिन, मछली, प्रोटीन शेख इत्यादि।